इंडिया team ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराया
भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा कर इतिहास रच दिया। भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा सफल रन चेज किया । जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 127 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया से मिले 339 रन के जवाब में भारत ने 48.3 ओवर में 341 बनाये । हरमनप्रीत कौर ने 89 रन की पारी खेली । दीप्ति ने 24 रन की पारी खेली रिचा घोष ने 26 रन की पारी खेली इन छोटी-छोटी परियों ने टीम इंडिया को जीत दिलाई । भारतीय महिला टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है तथा अब फाइनल में 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका से मुकाबला होगा। 2 नवंबर को वर्ल्ड कप के इतिहास में नया चैंपियन बनेगा। इससे पहले फोएब लिचफील्ड (119) , एलिस पेरी (77) और एस्ले गार्डनर (63) की शानदार पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया टीम ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में 339 रन का शानदार लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य को भारतीय महिला टीम ने 5 विकेट खो कर आसानी से हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया टीम सेमीफाइनल से पहले एक भी मैच नही हारी थी और भारतीय महिला टीम 3 मैच ही जीती थीं फिर भी सेमीफाइनल मैच में जीत ह...